Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Sakchi Jeweller Robbed: ग्राहक बनकर आया शातिर‚ डेढ़ लाख की चैन लेकर फरार

Sakchi Jeweller Robbed: जमशेदपुर के साकची बाजार में स्थित राजू बर्मन के प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में एक ग्राहक बनकर आया व्यक्ति डेढ़ लाख रुपये की सोने की चैन चोरी कर फरार हो गया। यह पूरी वारदात मंगलवार को दिनदहाड़े हुई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। दुकान संचालक राजू बर्मन

Facebook
X
WhatsApp
Sakchi Jeweller Robbed: ग्राहक बनकर आया शातिर‚ डेढ़ लाख की चैन लेकर फरार

Sakchi Jeweller Robbed: जमशेदपुर के साकची बाजार में स्थित राजू बर्मन के प्रतिष्ठान बीणापानी ज्वेलर्स में एक ग्राहक बनकर आया व्यक्ति डेढ़ लाख रुपये की सोने की चैन चोरी कर फरार हो गया। यह पूरी वारदात मंगलवार को दिनदहाड़े हुई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।

दुकान संचालक राजू बर्मन ने बताया कि आरोपी युवक ग्राहक बनकर आया था और चैन खरीदने की बात कह रहा था। वह बार-बार रुपए निकालकर दिखा रहा था ताकि दुकानदार को विश्वास हो जाए कि वह असली ग्राहक है। जैसे ही दुकानदार किसी अन्य ग्राहक की ओर ध्यान देने लगा, युवक ने मौका पाकर एक सोने की चैन जेब में डाल ली और वहां से चुपचाप निकल गया।

घटना के बाद राजू बर्मन ने इसकी जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह ने तुरंत मामले की सूचना साकची थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के अध्यक्ष रंजीत बर्मन अपने समिति सदस्यों के साथ साकची थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मंच ने ज्वेलर्स की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TAGS
digitalwithsandip.com