Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

Naxal Operation: नक्सल उन्मूलन में बड़ी सफलता‚ झारखंड पुलिस ने दर्जनों टॉप नक्सलियों को किया ढेर

Naxal Operation: झारखंड पुलिस ने राज्य में नक्सली और आपराधिक नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करते हुए 2025 को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। जनवरी से सितंबर 2025 तक पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 266 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 30 ने आत्मसमर्पण किया और 32

Facebook
X
WhatsApp
Naxal Operation: नक्सल उन्मूलन में बड़ी सफलता‚ झारखंड पुलिस ने दर्जनों टॉप नक्सलियों को किया ढेर

Naxal Operation: झारखंड पुलिस ने राज्य में नक्सली और आपराधिक नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार करते हुए 2025 को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। जनवरी से सितंबर 2025 तक पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 266 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 30 ने आत्मसमर्पण किया और 32 को मुठभेड़ों में मार गिराया गया। इनमें एक करोड़ रुपये तक के इनामी नक्सली भी शामिल हैं।
ऑपरेशन IG माइकल एस. राज ने मंगलवार को रांची पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन उपलब्धियों की जानकारी दी।

266 नक्सली गिरफ्तार‚ 32 ढेर और 30 ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार, चल रहे नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 167 हथियार, 11,950 गोलियां, 18,864 डेटोनेटर और 394 किलो विस्फोटक बरामद किए हैं। इसके अलावा 228 आईईडी निष्क्रिय और 37 नक्सली बंकरों को ध्वस्त किया गया।
मारे गए नक्सलियों में टॉप कमांडर प्रयाग मांझी (₹1 करोड़ इनामी), अनुज उर्फ सहदेव तोरेन (₹1 करोड़ इनामी, CCM माओवादी), साहेब राम नांझी उर्फ राहुल (₹10 लाख इनामी), पप्पू लोहरा उर्फ सूर्यदेश लोहरा (₹10 लाख इनामी), मनीष गोंड उर्फ मनीष जी (₹5 लाख इनामी), और कुँवर मांझी उर्फ शहदेव मांझी (₹5 लाख इनामी) शामिल हैं।
इनमें से दो सेंट्रल कमेटी मेंबर को बोकारो और हजारीबाग में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया गया।

पुलिस के हत्थे चढ़े बड़े कमांडर‚ कई पर लाखों का इनाम

गिरफ्तार नक्सलियों में कई शीर्ष कमांडर शामिल हैं — रविंद्र गंडू (TSPC, ₹15 लाख इनामी), रणविजय महतो (Mao, ₹15 लाख इनामी), कुंदन खैरवार उर्फ सुधीर सिंह (Mao, ₹10 लाख इनामी), कृष्णा यादव उर्फ तुफान जी (PLFI, ₹2 लाख इनामी), और जितेंद्र सिंह खेरवार उर्फ बजरंगी (JJMP) एरिया कमांडर।
इनके अलावा कई सब-जोनल और एरिया लीडर भी झारखंड पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में रविंद्र यादव, आनंद सिंह उर्फ कंतु सिंह (Mao), लवलेश गढ़ू उर्फ लोकेश गंग (JJMP), अखिलेश यादव (SZC) और ध्रुव जी उर्फ राजू राम (AC) के नाम प्रमुख हैं।

गैंगस्टर नेटवर्क पर भी प्रहार‚ अज़रबैजान से लाया गया अपराधी

झारखंड पुलिस ने संगठित अपराध और गैंग्स के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। राज्यभर में सक्रिय 105 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अमन साहू गिरोह का अहम सदस्य सुनील कुमार उर्फ सुनील मीणा उर्फ मथक सिंह भी शामिल है, जिसे अज़रबैजान से प्रत्यर्पित कर अगस्त में भारत लाया गया।
पुलिस ने बताया कि उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

साइबर अपराध और तस्करी नेटवर्क पर भी कसा शिकंजा

साइबर अपराध के खिलाफ अगस्त-सितंबर में 128 मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 106 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 130 मोबाइल, 188 सिम कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, लैपटॉप और ₹2.81 लाख नकद बरामद किए गए।
NCRP पोर्टल के जरिए दर्ज 4281 शिकायतों में से ₹37 लाख से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई।
इसी अवधि में गिरिडीह से 41,600 लीटर अवैध स्प्रिट, रामगढ़ से 4 हथियार और 21 गोलियां, बोकारो से ₹3 लाख नकद और 100 ग्राम सोना, रांची से 12 ब्राउन शुगर तस्कर और सिमडेगा से 222 किलो गांजा जब्त किया गया। खूँटी में 700 ग्राम अफीम और 358 किलो डोडा चूर्ण बरामद हुआ।

त्योहारों और उपचुनाव को लेकर विशेष सुरक्षा योजना लागू

ऑपरेशन IG माइकल एस. राज ने बताया कि आने वाले दीपावली, छठ और घाटशिला उपचुनाव को देखते हुए विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है। बिहार विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र राज्य की सीमा से सटे आठ जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी बढ़ाई गई है।
उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और राज्य से नक्सलवाद व अपराध का सफाया करने के लिए अभियान लगातार चलता रहेगा।

TAGS
digitalwithsandip.com