Waqf Bill 2025/ जमशेदपुर: वक्फ बिल 2025 के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जमशेदपुर महानगर ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर एकत्रित होकर बिल के पक्ष में नारे लगाए और जनता को इसके महत्व से अवगत कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह विधेयक वर्षों से वक्फ संपत्तियों में चल रहे भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन पर रोक लगाने के लिए लाया गया है। साथ ही, यह विशेष रूप से गरीब और पिछड़े मुस्लिम समुदायों के कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
नीतीश कुशवाहा ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस बिल का विरोध कर समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह बिल पारदर्शिता, न्याय और समावेशी विकास की भावना को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों से सावधान रहें और राष्ट्रहित में लाए गए इस ऐतिहासिक विधेयक का समर्थन करें।