Jamshedpur: साकची में स्थित शीतला मंदिर में शुक्रवार को पुजारियों के दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। उनका पहले से विवाद चल रहा है। मंदिर में पूजा कराने को लेकर पहले से इनलोगों के बीच विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष से अशोक पांडेय ने बताया कि उनके चाचा रामराज पांडेय बैठे थे, तभी विनोद पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, गोरख पांडेय और धनजी पांडेय अन्य लोगों के साथ पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि वे कई साल से मंदिर में पूजा कराते आ रहे हैं। आरोपी उनके अपने भाई ही हैं।
घटना में दोनों पक्ष के 7 पुजारी घायल हो गए। साकची थाने में दोनों पक्ष लिखित शिकायत करने पहुंचे, जहां से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। इस घटना में एक पक्ष से रामराज पांडेय, अशोक पांडेय और अभय पांडेय समेत अन्य लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विनोद पांडेय, विवेद पांडेय, त्रिभुव पांडेय और गोरख पांडेय समेत अन्य को चोट लगी है।
सभी मंदिर में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। इसी को लेकर मारपीट हुई। दूसरे पक्ष से धनजी पांडेय ने बताया कि उनके चाचा रामराज पांडेय सभी भाइयों के बीच फूट डालना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रामराज पांडेय द्वारा मंदिर परिसर में अवैध दुकानें बना दी गईं और उसमें नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। आज सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस जांच कर रही है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।