Tiranga Yatra: जमशेदपुर में देश की सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा दास साहू, नेता बाबूलाल सोरेन सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व सैनिकों ने भी इस यात्रा में शामिल होकर देश के सैनिकों को सम्मान देने का काम किया।
तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह भारत की सेना की ही ताकत है जो कुछ दिनों में ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी समाप्त नहीं हुआ है और अगर जरूरत पड़ी तो भारत के सैनिक पाकिस्तान को एक बार फिर शौर्य दिखाने का काम करेंगे।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के सैनिकों को सम्मान देना और उनकी वीरता को सलाम करना था। इस यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति का जज्बा दिखाया और सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

नेताओं की प्रतिक्रिया
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारत की सेना ने हमेशा देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाई है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम अपने सैनिकों को सम्मान देने का काम कर रहे हैं।