SSP Ranchi Orders/रांची: जिले में प्रशासनिक सुचारूता और बेहतर कार्य संचालन के उद्देश्य से तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय, रांची द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि पुलिस उपनिरीक्षक सुशील कुमार को सह-थाना प्रभारी, कांके से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र, रांची भेजा गया है।
वहीं, पुलिस उपनिरीक्षक प्रकाश रजक को तमाड़ अंचल से स्थानांतरित कर कांके थाने में सह-प्रभारी बनाया गया है।इसी क्रम में पुलिस केंद्र, रांची में तैनात पुनि रणविजय शर्मा को अब तमाड़ अंचल में पदस्थापित किया गया है।एसएसपी ने आदेश में यह भी निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर त्वरित योगदान देते हुए अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं।