Saraikela News: सरायकेला में कृषि योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समय पर लाभ देने का निर्देश

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बीज वितरण में तेजी लाने, पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को जोड़ने और सभी पात्र किसानों को

Facebook
X
WhatsApp
Saraikela News: सरायकेला में कृषि योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समय पर लाभ देने का निर्देश

Saraikela: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बीज वितरण में तेजी लाने, पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को जोड़ने और सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने की. इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इन योजनाओं का पंचायत और ग्राम स्तर पर प्रचार-प्रसार कर पात्र किसानों को इनसे जोड़ना जरूरी है.

बीज वितरण और KCC पर विशेष जोर

उपायुक्त ने पंजीकृत किसानों के बीच गेहूं, सरसों, चना, अरहर सहित अन्य फसलों के बीज वितरण का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण प्रक्रिया में दोहराव नहीं होना चाहिए.

इसके साथ ही किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, कृषि उपकरण और उन्नत तकनीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा गया. मृदा जांच में तेजी लाने, पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को योजना से जोड़ने और शत-प्रतिशत पात्र किसानों को KCC उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.

वैकल्पिक खेती और पशुधन योजनाओं की समीक्षा

नारकोटिक्स प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को अफीम और गांजा की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लंबित पशु वितरण जल्द पूरा करने और पीपीआर टीकाकरण से संबंधित डेटा एंट्री पूरी करने को भी कहा.

जेएसएलपीएस को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकें.

लैंप्स समितियों को सक्रिय करने और खाद दुकानों की जांच का निर्देश

सहकारिता विभाग को लैंप्स समितियों को सक्रिय करने, सदस्यता अभियान चलाने और शेष लैंप्स में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का संचालन शुरू कराने को कहा गया.

इसके अलावा उर्वरक दुकानों का नियमित निरीक्षण करने और किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने को कहा.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

TAGS
digitalwithsandip.com