Adityapur News: छठ से पहले खरकई नदी किनारे कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Adityapur News: आदित्यपुर में छठ महापर्व से पहले खरकई नदी के किनारे जमा कचरे को लेकर नाराजगी बढ़ रही है. रोड नंबर 32 स्थित केसरी गैस गोदाम के पीछे बड़े पैमाने पर कचरा जमा होने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरे का सही तरीके

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur News: छठ से पहले खरकई नदी किनारे कचरे का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Adityapur News: आदित्यपुर में छठ महापर्व से पहले खरकई नदी के किनारे जमा कचरे को लेकर नाराजगी बढ़ रही है. रोड नंबर 32 स्थित केसरी गैस गोदाम के पीछे बड़े पैमाने पर कचरा जमा होने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरे का सही तरीके से निस्तारण करने के बजाय जेसीबी से उसे समतल कर दबाया जा रहा है. इससे नदी की सफाई और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

छठ घाटों पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान
छठ के दौरान बड़ी संख्या में व्रती खरकई नदी के तट पर अर्घ्य देने पहुंचते हैं. ऐसे में नदी किनारे कचरे का ढेर और पानी के दूषित होने की आशंका लोगों की चिंता बढ़ा रही है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि छठ से पहले घाटों और आसपास के इलाकों की पूरी सफाई कराई जाए. साथ ही नदी के पानी की गुणवत्ता की जांच हो और कचरा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए.

कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग
आदित्यपुर जन कल्याण मोर्चा के संस्थापक ओम प्रकाश ने नदी किनारे जमा कचरे पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि नदी के किनारे इस तरह कचरा जमा होने से श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हो सकती है. उन्होंने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. अब सवाल है कि छठ से पहले खरकई नदी के किनारे सफाई और कचरे के निस्तारण को लेकर प्रशासन क्या कदम उठाता है.

TAGS
digitalwithsandip.com