Senior Journalist:आदित्यपुर निवासी और झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार सिद्धिनाथ दुबे (एसएन दुबे) का बुधवार की शाम 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और घर पर ही इलाजरत थे। उनके निधन की खबर से कोल्हान क्षेत्र के पत्रकारों और समाजसेवियों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग उनके आदित्यपुर-2 स्थित आवास पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसएन दुबे मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे और पिछले 45 वर्षों से आदित्यपुर में रह रहे थे। वे लंबे समय तक हिंदी दैनिक ‘उदितवाणी’ से जुड़े रहे और हाल के वर्षों में मासिक पत्रिका ‘झारखंड प्रदीप’ का संपादन और प्रकाशन कर रहे थे।अपने पीछे वे पत्नी, पुत्र अमित और तीन विवाहित पुत्रियों समेत एक भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। देर शाम उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उन्हें नम आंखों से विदाई दी।