Saraikela: सरायकेला खरसावां (झारखंड) 12 जून 2023:– सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्रों में अवैध शराब भठियों के खिलाफ उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा के द्वारा अभियान चलाया गया।खरसावां थाना क्षेत्र के कुम्हार रीडिंग जंगल के समीप रथू महली टिंकू कुम्हार ,पुनिदा से गुरुदास बोयपाई और रामपुर से डोंगा हो टकलू हो के यहां उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 1000 जावा महुआ 80 लीटर अवैध शराब 18 लीटर अवैध शराब सहित कई ड्रम जप्त किए गए हैं। छापामारी की सूचना मिलते ही सभी फरार हो गए। भारी मात्रा में जवा महुआ शराब और ड्रम जप्त किए गए हैं। वही उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने संवाददाता को बताया कि यह अभियान लगतार जारी रहेंगे ।

झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।