Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना अंतर्गत चांडिल मुरी रेलखंड के एदेलडीह रेलवे लाइन पर शनिवार को एक 26 वर्षीय युवक का लाश बरामद किया गया। मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खखरो निवासी मंटू महतो के रूप में कि गई। एदेलडीह रेलवे लाइन पर पोल संख्या 317,/9 पर एक युवक की लाश की सुचना पर तिरूलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व लाश का पंचनामा कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की देर रात का बताया जा रहा है। रात को किसी मालवाहक रेल के चपेट में आने से उसकी मृत्यु होने का कयास लगाया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या का अंदेशा लगा रही है। फिलहाल घटना के संबंध में कोई पुलिस पदाधिकारी कुछ बताने से बचते रहे। परिजन भी मुह खोलने को तैयार नहीं है। मंटू महतो की रेलवे लाइन पर लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। अगर आत्म हत्या है , तो आत्महत्या का आखीर कारण क्या है। अगर दुर्घटना है तो आधीरात को सुनसान जगह पर रेलवे लाइन पर क्या करने गया था। इस गुत्थी का हल अभी तक किसी के पास नहीं है। पुलिस की मानना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस विषय पर राज हट सकता है। ऐसे तो प्रथमदृष्टया मामला आत्म हत्या का बताया जा रहा है। मामला का उद्भेदन नहीं होने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं स्थानीय मुखिया अभिराम हेम्ब्रम ने बताया कि लाश का पहचान किया गया,जो चीमटीया पंचायत के खोखरो गांव का है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन से पुलिस द्वारा लाश बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी लिया जा रहा है। अभी तक मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो लोग इसे आत्म हत्या बता रहे हैं।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।