Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख Jamshedpur News: MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से एक और बच्चे की मौत, 7 दिनों से वेंटिलेटर पर था मासूम

Burmamines Parking Protest: ड्राइवरों से कैश में वसूली के विरोध में बर्मामाइंस पार्किंग गेट जाम‚ हजारों वाहनों की आवाजाही बंद

Burmamines Parking Protest: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कंपनी पार्किंग में मंगलवार को जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्किंग गेट को जाम कर दिया। इस जाम के कारण ट्रेलरों और अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे इलाके

Facebook
X
WhatsApp
Burmamines Parking Protest: ड्राइवरों से कैश में वसूली के विरोध में बर्मामाइंस पार्किंग गेट जाम‚ हजारों वाहनों की आवाजाही बंद

Burmamines Parking Protest: जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कंपनी पार्किंग में मंगलवार को जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्किंग गेट को जाम कर दिया। इस जाम के कारण ट्रेलरों और अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया।

ड्राइवरों का कहना है कि पार्किंग के नाम पर उनसे कैश में अनियमित शुल्क वसूला जा रहा है। यूनियन अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने बताया कि ड्राइवरों पर मेडिकल जांच के नाम पर 250 रुपए देने का दबाव बनाया जाता है, जबकि यह किसी भी सरकारी नियम के तहत अनिवार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल टेस्ट के दौरान ड्राइवरों के शरीर से आवश्यकता से अधिक खून भी लिया जाता है, जिससे उनकी सेहत पर प्रभाव पड़ता है।

जयकिशोर सिंह के अनुसार, बर्मामाइंस पार्किंग से लगभग सात से आठ हजार ड्राइवर हर दिन टाटा कंपनी के माल की ढुलाई का कार्य करते हैं। इन सभी से अवैध रूप से नकद में पैसे लिए जा रहे हैं, जबकि अधिकांश ड्राइवरों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। यूनियन ने इसे ड्राइवरों का शोषण बताते हुए तुरंत रोकने की मांग की है।

यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक ड्राइवरों के साथ हो रही कथित अवैध वसूली बंद नहीं होती और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक यह गेट जाम आंदोलन जारी रहेगा। जयकिशोर सिंह ने कहा कि वे सरकारी विभागों से भी हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, ताकि इस वसूली को रोकने और ड्राइवरों को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

TAGS
digitalwithsandip.com