Palamu: पलामू में जिला पुलिस और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त दल ने खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लाख रुपये मूल्य का 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया और इसकी तस्करी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने गाड़ी को रोका और गांजा बरामद किया तथा उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गांजा छत्तीसगढ़ से गुमला होते हुए लातेहार लाया गया और यहां से बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था। एनसीबी इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसके आधार पर और आरोपियों के भी पकड़े जाने की संभावना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ के समीप की गयी, जहां कार से गांजे के पैकेट जे जाए जा रहे थे।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।