Kolhan: कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा का देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। कोल्हान विवि के पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ. पीके पाणि ने उनके निधन पर शोक जताया। प्रो. पंडा वर्ष 2020 में कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलपति बने थे। उनके पास 45 साल का शिक्षण और प्रशासनिक अनुभव था। वर्ष 1980 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत व्याख्याता के तौर पर सरकारी कॉलेज से की थी। प्रो. पंडा ने अपने जीवनकाल में 40 से अधिक किताबें लिखीं। उनके 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। कोल्हान विवि में कार्यकाल पूरा होने के बाद वे नेताजी सुभाष विवि के कुलपति बने थे, और अभी भी उस पद में थे.
Natural Disaster: म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत
Natural Disaster: म्यांमार में शुक्रवार को सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन...