Kharsawan BJP: खरसावां विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का चांदनी चौक बाजार परिसर में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, फूल माला और गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस दौरान अर्जुन मुंडा ने सौभाग्य भारत न्यूज़ के संवाददाता सुशील कुमार से खास बातचीत करते हुए कहा कि पहलगाम की हालिया आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाता रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को मजबूती से लागू कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या जात नहीं होता, यह सिर्फ मानवता का दुश्मन है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, शंभूनाथ पति, पांडू प्रधान, प्रदीप सिंह देव, लादूराम हेंब्रम और विवेक प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।