Seraikela News: सरायकेला में फरार इश्तेहारी वारंटी सोमा चंद्र नायक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Seraikela News: लंबे समय से फरार चल रहे इश्तेहारी वारंटी सोमा चंद्र नायक को सरायकेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गांव में छिपे होने की मिली थी सूचनागिरफ्तार आरोपी की

Facebook
X
WhatsApp
Seraikela News: सरायकेला में फरार इश्तेहारी वारंटी सोमा चंद्र नायक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Seraikela News: लंबे समय से फरार चल रहे इश्तेहारी वारंटी सोमा चंद्र नायक को सरायकेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गांव में छिपे होने की मिली थी सूचना
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमा चंद्र नायक, पिता स्व. महेंद्र नायक, निवासी सालडीह गांव, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने गांव में ही छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

न्यायालय ने जारी किया था इश्तेहार
पुलिस के अनुसार, सोमा चंद्र नायक के खिलाफ न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया. वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

TAGS
digitalwithsandip.com