RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने जारी की NTPC भर्ती की सांकेतिक अधिसूचना, पे लेवल-5 और 6 के लिए 6 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सांकेतिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिए अलग-अलग RRB में कुल 3,477

Facebook
X
WhatsApp
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने जारी की NTPC भर्ती की सांकेतिक अधिसूचना, पे लेवल-5 और 6 के लिए 6 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सांकेतिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिए अलग-अलग RRB में कुल 3,477 पदों पर नियुक्ति होगी.

8 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे. अभ्यर्थी करीब एक महीने तक आवेदन कर सकेंगे. फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है. आवेदन RRB के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही करना होगा.

पे लेवल-5 और लेवल-6 के पद
भर्ती में शामिल पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे लेवल-5 और पे लेवल-6 के हैं. अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मेडिकल फिटनेस और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी. यह विस्तृत विज्ञापन CEN 06/2026 के नाम से जारी होगा.

आधार की जानकारी में गलती न हो
RRB ने इस बार आधार विवरण को लेकर भी अभ्यर्थियों को सावधान किया है. आवेदन के दौरान आधार के जरिए पहचान और जरूरी जानकारी का सत्यापन किया जा सकता है. इसलिए आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र से पूरी तरह मिलती होनी चाहिए. बोर्ड ने अभ्यर्थियों को अपना फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक्स भी अपडेट रखने की सलाह दी है.

फर्जी वेबसाइट और दलालों से रहें सावधान
RRB ने स्पष्ट किया है कि अभी जारी सूचना केवल सांकेतिक अधिसूचना है. भर्ती के अंतिम नियम और पात्रता की जानकारी विस्तृत CEN जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. अभ्यर्थियों को फर्जी वेबसाइट और दलालों से सावधान रहने को कहा गया है. नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को पैसे न दें.

TAGS
digitalwithsandip.com