Jharkhand IPS Officers: झारखंड के 4 IPS अधिकारियों को स्पेशल फाउंडेशन कोर्स के लिए भेजा जाएगा

Jharkhand IPS Officers: गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए बैकलॉग कैडर के IPS अधिकारियों के स्पेशल फाउंडेशन कोर्स का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस प्रशिक्षण के लिए देशभर के 110 बैकलॉग IPS अधिकारियों को चुना गया है. ये अधिकारी सिविल सेवा परीक्षा के 2019 से 2024 तक के

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand IPS Officers: झारखंड के 4 IPS अधिकारियों को स्पेशल फाउंडेशन कोर्स के लिए भेजा जाएगा

Jharkhand IPS Officers: गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए बैकलॉग कैडर के IPS अधिकारियों के स्पेशल फाउंडेशन कोर्स का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस प्रशिक्षण के लिए देशभर के 110 बैकलॉग IPS अधिकारियों को चुना गया है. ये अधिकारी सिविल सेवा परीक्षा के 2019 से 2024 तक के अलग-अलग बैचों से हैं.


राज्यों को अधिकारियों को कार्यमुक्त करने का निर्देश
गृह मंत्रालय के पुलिस-I प्रभाग ने सभी संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है. अपने यहां तैनात इन 110 IPS अधिकारियों को तय समय पर ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए कार्यमुक्त करना होगा.


झारखंड के चार IPS अधिकारी शामिल
जारी सूची में झारखंड कैडर के चार IPS अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. इनमें 2020 बैच के कुमार शिवाशीष, 2021 बैच के पारस राणा और राकेश सिंह शामिल हैं. वहीं, 2024 बैच के अंकित सिन्हा को भी इस विशेष प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है.


दो प्रमुख संस्थानों में होगी ट्रेनिंग
गृह मंत्रालय के कार्यक्रम के अनुसार स्पेशल फाउंडेशन कोर्स का आयोजन दो अलग-अलग प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में किया जाएगा. झारखंड के चारों अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा.

TAGS
digitalwithsandip.com