Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: झारखंड में बुधवार 7 अक्टूबर को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक अचानक स्थगित कर दी गई है. यह बैठक दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होनी थी. कैबिनेट सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की आधिकारिक सूचना जारी की गई है.
अपरिहार्य कारणों से टली बैठक
विभाग की ओर से जारी सूचना में बैठक स्थगित करने की वजह ‘अपरिहार्य कारण’ बताई गई है. बैठक आखिरी समय पर टलने से प्रशासनिक महकमे में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
कई अहम प्रस्तावों पर होनी थी चर्चा
मंत्रिपरिषद की इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों और नीतिगत फैसलों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद थी. इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिलने की भी संभावना थी. हालांकि, बैठक स्थगित होने के बाद अब इन फैसलों के लिए अगली बैठक का इंतजार करना होगा.
सभी संबंधित अधिकारियों को दी गई सूचना
बैठक स्थगित होने की जानकारी सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है. अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों के अलावा रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को भी इसकी सूचना दी गई है.


