Hazaribagh News: हजारीबाग में 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई Adityapur News: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट

MGNREGA Controversy: मनरेगा नाम बदलने पर विवाद‚ कांग्रेस का केंद्र पर हमला

MGNREGA Controversy: केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम में किए गए बदलाव को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे राष्ट्रपिता के नाम को धूमिल करने का प्रयास

Facebook
X
WhatsApp
MGNREGA Controversy: मनरेगा नाम बदलने पर विवाद‚ कांग्रेस का केंद्र पर हमला

MGNREGA Controversy: केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम में किए गए बदलाव को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे राष्ट्रपिता के नाम को धूमिल करने का प्रयास करार देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन इस फैसले के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगा।

जमशेदपुर में आयोजित एक वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि मनरेगा देश की ऐसी योजना रही है, जिसने मजदूरों को 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के हालिया फैसले से इस मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब तक मनरेगा में लगभग 90 प्रतिशत फंड केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता था, लेकिन फंडिंग व्यवस्था में बदलाव किए जाने से मजदूरों के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार संकट और गहराएगा।

केशव महतो कमलेश ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को लेकर इंडी गठबंधन आगामी दिनों में राज्यपाल से मुलाकात करेगा। इसके साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन छेड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि केंद्र सरकार पर मनरेगा का नाम पुनः बहाल करने का दबाव बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगा और सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

TAGS
digitalwithsandip.com