Adityapur News: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा

Jamshedpur Protest: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार‚ जमशेदपुर में उबाल

Jamshedpur Protest: बांग्लादेश में पिछले दो वर्षों से हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार को लेकर देशभर में नाराजगी देखी जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में भी आक्रोश की आग सड़कों पर दिखाई दी, जहां विभिन्न हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Protest: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार‚ जमशेदपुर में उबाल

Jamshedpur Protest: बांग्लादेश में पिछले दो वर्षों से हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार को लेकर देशभर में नाराजगी देखी जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में भी आक्रोश की आग सड़कों पर दिखाई दी, जहां विभिन्न हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, पूर्व सैनिक परिषद सहित कई हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हो रहे कृत्यों की निंदा करते हुए इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया और भारत सरकार से इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सोनारी के कागलनगर बाजार से लेकर सोनारी एयरपोर्ट तक एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। हाथों में मशाल और नारेबाजी के साथ प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। पूरे मार्ग में माहौल आक्रोशपूर्ण लेकिन अनुशासित रहा।

इस आंदोलन की खास बात यह रही कि इसमें महिला संगठनों के साथ-साथ किन्नर समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी भागीदारी ने विरोध प्रदर्शन को और अधिक व्यापक और प्रभावशाली बना दिया, जिससे सामाजिक एकजुटता का संदेश सामने आया।

प्रदर्शन के दौरान सभी हिंदू संगठनों ने एक स्वर में यह मांग उठाई कि झारखंड में रह रहे बांग्लादेशी मजदूरों और घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बांग्लादेश भेजा जाए। संगठनों ने राज्य और केंद्र सरकार से इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की अपील की।प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका विरोध और आवाज बुलंद होती रहेगी।

TAGS
digitalwithsandip.com