Adityapur News: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा

Jamshedpur News: 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति‚ ओल चिकि शताब्दी समारोह में होंगी शामिल

Jamshedpur News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान महामहिम परसुडीह स्थित करंडीह के जहरास्थान में आयोजित ओल चिकि लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर स्थानीय

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति‚ ओल चिकि शताब्दी समारोह में होंगी शामिल

Jamshedpur News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान महामहिम परसुडीह स्थित करंडीह के जहरास्थान में आयोजित ओल चिकि लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर स्थानीय आदिवासी समाज में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रपति के आगमन पर पोटका के विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में उनका पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति सबसे पहले जहरास्थान में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात लगभग 10 मिनट का विश्राम रखा गया है, जिसके बाद औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

परसुडीह के आदिवासी समाज द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में समाज के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ मुर्मू ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही राष्ट्रपति मंच पर पहुंचेंगी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति और मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा।

समारोह के दौरान ओल चिकि लिपि के विकास और आदिवासी समाज के योगदान से जुड़े 100 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहेंगी और आदिवासी समाज से संवाद भी करेंगी।

कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति जमशेदपुर से सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के लिए रवाना होंगी, जहां वे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

TAGS
digitalwithsandip.com