Adityapur News: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा

Illegal Sand Mining: डीसी के निर्देश पर कार्रवाई‚ प्रशासन सख्त

Illegal Sand Mining: सरायकेला उपायुक्त के स्पष्ट निर्देश पर मंगलवार को अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। इसी क्रम में गम्हरिया अंचलाधिकारी और जिला खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने आदित्यपुर

Facebook
X
WhatsApp
Illegal Sand Mining: डीसी के निर्देश पर कार्रवाई‚ प्रशासन सख्त

Illegal Sand Mining: सरायकेला उपायुक्त के स्पष्ट निर्देश पर मंगलवार को अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। इसी क्रम में गम्हरिया अंचलाधिकारी और जिला खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत शहरबेड़ा एवं सापड़ा नदी घाटों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इन घाटों पर अवैध रूप से बालू उत्खनन किया जा रहा था, जिसमें डोंगी नावों का उपयोग किया जा रहा था। यह तरीका चोरी-छिपे बालू खनन को अंजाम देने के लिए अपनाया जा रहा था।

अभियान के दौरान स्थानीय युवकों के सहयोग से अवैध बालू उत्खनन में प्रयुक्त कुल 10 डोंगी नावों को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र में बालू माफिया सक्रिय हैं और चोरी-छिपे अवैध बालू खनन का काम कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासनिक सख्ती के बाद अवैध खनन पर लगाम लगती है या कुछ समय बाद बालू माफिया फिर से सक्रिय होते हैं।

उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया है कि जिले के किसी भी क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण या परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर और समय-समय पर जारी रहेगी, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

TAGS
digitalwithsandip.com