Chandil Crime News: चांडिल में ज्वेलर्स के घर 1 करोड़ की डकैती, थाना से कुछ ही दूरी पर 7-8 नकाबपोशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटे जेवरात और नकदी

Chandil Crime News: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स के घर को निशाना बनाया. शुक्रवार देर रात 7-8 नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकद समेत करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति

Facebook
X
WhatsApp
Chandil Crime News: चांडिल में ज्वेलर्स के घर 1 करोड़ की डकैती, थाना से कुछ ही दूरी पर 7-8 नकाबपोशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटे जेवरात और नकदी

Chandil Crime News: सरायकेला-खरसावां के चांडिल में हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स के घर को निशाना बनाया. शुक्रवार देर रात 7-8 नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकद समेत करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति लूट ली. वारदात चांडिल थाना से महज 200 से 500 मीटर की दूरी पर हुई है.


पिस्टल दिखाकर परिवार को बनाया बंधक
घटना चांडिल बस स्टैंड के पास रहने वाले लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सुरेश चौधरी के घर की है. उनके बेटे उमंग चौधरी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1 बजे 7-8 युवक चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे थे. बताया गया कि सभी बदमाश हथियारों से लैस थे. उन्होंने पिस्टल दिखाकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया. उमंग चौधरी ने हिम्मत दिखाते हुए चार बदमाशों को पकड़ लिया था. लेकिन अपराधियों ने उनके सिर पर पिस्टल सटा दी. डर के कारण उन्हें बदमाशों को छोड़ना पड़ा. इसके बाद अपराधी अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. लूटी गई संपत्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.


कई साल से बंद है सोने-चांदी का कारोबार
सुरेश चौधरी पहले चांडिल बाजार में सोने-चांदी की दुकान चलाते थे. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से उनका कारोबार बंद है. इसके बावजूद घर में बड़ी मात्रा में जेवरात रखे हुए थे. बताया जाता है कि सुरेश चौधरी के घर में वर्ष 1981 में भी डकैती हुई थी. अब 45 साल बाद वर्ष 2026 में फिर ऐसी वारदात हुई है.


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी और सर्किल इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम के पहुंचने की भी उम्मीद है. थाना से इतनी कम दूरी पर हुई डकैती के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. घटना से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत है. बाजार समिति ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस जल्द मामले का खुलासा नहीं करती है, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

TAGS
digitalwithsandip.com