BREAKING: चाईबासा में बुधवार सुबह करीब 10:38 बजे भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना सामने आई है. कई लोगों ने जमीन में कंपन और गड़गड़ाहट जैसी आवाज महसूस होने की बात कही है. हालांकि, चाईबासा में भूकंप आने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल इसे स्थानीय लोगों द्वारा महसूस किए गए कंपन के रूप में ही बताया जा रहा है.
देश के कई हिस्सों में भूकंप दर्ज
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप दर्ज किए गए हैं.
मणिपुर के कामजोंग में सुबह 08:59 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. वहीं अरुणाचल प्रदेश के कुरूंग कुमेय में सुबह 06:27 बजे 3.0 तीव्रता और पश्चिम कामेंग में सुबह 02:22 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ.
चाईबासा में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
चाईबासा में 10:38 बजे महसूस किए गए कंपन को लेकर अभी NCS या किसी अन्य आधिकारिक एजेंसी की पुष्टि सामने नहीं आई है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर इसकी सूचना सामने आई है. आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही कंपन की तीव्रता और केंद्र के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.


