Adityapur News: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप Saraikela Crime News: सरायकेला में रात की गश्ती के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, बैटरी-मोबाइल समेत चोरी के औजार बरामद Jamshedpur News: जमशेदपुर में दो दिन बंद रहेंगे कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल, 28 और 29 अक्टूबर को छुट्टी का आदेश जारी Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में कल सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का फैसला Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा

Barigora Rail Tragedy: बारीगोड़ा फाटक हादसा‚ छात्रा की मौत से हड़कंप

Barigora Rail Tragedy: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर बस से दबकर एक छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया टाटानगर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले

Facebook
X
WhatsApp
Barigora Rail Tragedy: बारीगोड़ा फाटक हादसा‚ छात्रा की मौत से हड़कंप

Barigora Rail Tragedy: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर बस से दबकर एक छात्रा की दर्दनाक मौत के बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया टाटानगर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।

मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान डीआरएम तरुण हुरिया ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा कर रहा है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने डीआरएम से मुलाकात कर बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण से संबंधित एक मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधियों ने फाटक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए जल्द आरओबी निर्माण की मांग की।

पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम ने बताया कि लेवल क्रॉसिंग संख्या 138, बारीगोड़ा फाटक के लिए प्रस्तावित आरओबी की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) को पहले राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया था। योजना के तहत लागत का 50-50 प्रतिशत हिस्सा रेलवे और राज्य सरकार को वहन करना था, लेकिन राज्य सरकार के हिस्से में बाधा आने के कारण रेलवे ने पूरा खर्च खुद उठाने का प्रस्ताव दिया था। पिछले सप्ताह राज्य सरकार ने इस पर सहमति जताई, हालांकि पुराने एलाइनमेंट पर अब निर्माण नहीं किया जाएगा।

डीआरएम ने बताया कि अब नई एलाइनमेंट पर आरओबी के लिए ड्राइंग तैयार की जा रही है। जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने गोविंदपुर क्षेत्र के लिए भी ड्राइंग तैयार होने की जानकारी दी, लेकिन स्थानीय समस्याओं के कारण वहां कार्य प्रभावित हो रहा है।

डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि टाटानगर स्टेशन के नवीनीकरण कार्य को लेकर सड़क और पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दुकानदारों से भूमि खाली करने को कहा गया है, क्योंकि यह विकास कार्यों के लिए आवश्यक है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन सभी कार्यों का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।

TAGS
digitalwithsandip.com