Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख Jamshedpur News: MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से एक और बच्चे की मौत, 7 दिनों से वेंटिलेटर पर था मासूम

Banna Gupta statement: कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रेस वार्ता‚ भाजपा सरकार पर तीखा हमला

Banna Gupta statement: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश की गौरवशाली

Facebook
X
WhatsApp
Banna Gupta statement: कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रेस वार्ता‚ भाजपा सरकार पर तीखा हमला

Banna Gupta statement: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश की गौरवशाली लोकतांत्रिक और संवैधानिक परंपराओं को लगातार कमजोर कर रही है।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी का लहू इस देश की मिट्टी में सना है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भाजपा सरकार संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों पर हमला कर रही है। साथ ही बीसीसीएल, रेलवे सहित कई सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर उन्हें चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत किसानों, मजदूरों और गरीबों का देश है। कांग्रेस शासनकाल में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को देशभर के 800 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया, जो आगे चलकर पूरे देश में लागू हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस योजना को कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रही है।

महात्मा गांधी का उल्लेख करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों ने प्रार्थना सभा में जाते समय नाथूराम गोडसे से बापू की हत्या करवाई। गांधी जी ने अंतिम क्षणों में “हे राम” कहते हुए प्राण त्यागे, लेकिन आज उन्हीं के नाम और प्रतीकों का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मनरेगा को कांग्रेस का “स्मारक” बता चुके हैं। कांग्रेस शासनकाल में इस योजना के तहत केंद्र सरकार 90 प्रतिशत और राज्य सरकार 10 प्रतिशत खर्च वहन करती थी, जबकि भाजपा सरकार ने VB-GRAM G जैसी व्यवस्था लागू कर केंद्र का हिस्सा घटाकर 60 प्रतिशत और राज्य का बोझ 40 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने इसे ग्रामीण मजदूरों के साथ सीधा छल करार दिया।

आर्थिक मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि मोदी राज में सोने की कीमत 1.35 लाख रुपये तक पहुंच गई है। डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में डॉलर का मूल्य 58 रुपये था, जो अब 92 रुपये के पार चला गया है। उन्होंने दावा किया कि नियोजनालय के आंकड़े बेरोजगारी की भयावह स्थिति को उजागर करते हैं।

पूर्व मंत्री ने घोषणा की कि आगामी 5 जनवरी को कांग्रेस पार्टी राज्य स्तरीय “मनरेगा बचाओ रैली” का आयोजन करेगी। यह रैली रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से राजभवन तक मार्च के रूप में निकाली जाएगी, जिसमें राज्यभर के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और मनरेगा मजदूर शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता के अंत में बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल नाम बदलने की राजनीति नहीं कर रही, बल्कि दुर्भावना से महापुरुषों की विरासत को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि सरदार पटेल ने अपने समय में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्ध रुकवाने के दावे पर भी मोदी सरकार की ओर से कोई ठोस खंडन नहीं किया गया, जो विदेश नीति की कमजोरी को दर्शाता है।

TAGS
digitalwithsandip.com