Jharkhand weather update: इस बार मानसून के आगमन में और विलंब होने के आसार उत्पन्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने चार दिन के विलंब के साथ 4 जून को केरल में दस्तक देने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विभाग बंगाल की खाड़ी में मानसून की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। अगले दो-तीन दिनों भीतर ही मानसून की प्रगति को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी। दक्षिण पश्चिमी मानसून आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है। रविवार को मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह पार कर चुका है I
राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में आंशिक बदलाव हुए हैं। वहीं संताल इलाके में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ा है। गोड्डा में यह पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 2 डिग्री बढ़ गया है। यहां अन्य जिलों के तापमान में भी करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इधर, रविवार को रांची का पारा 38.8 और मेदिनीनगर का पारा 42 डिग्री पर रहा। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। रांची समेत राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान लू चलने के आसार हैं। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
गोड्डा में पारा फिर 45 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा इस प्रमंडल के अन्य जिलों में भी पारा या तो 43 के पार रहा या उसके करीब । हालांकि, पलामू और रांची के तापमान में थोड़ी नरमी दिखी। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 8 जून तक राज्य में गर्मी और झुलसाएगी। इस दौरान लू भी चलने के आसार हैं।
P&M Mall Ceiling Fall: छत से प्लास्टर टूटकर गिरा‚ बाल-बाल बचे ग्राहक और स्टाफ
P&M Mall Ceiling Fall: जमशेदपुर के प्रसिद्ध पी एंड एम मॉल में शनिवार सुबह मॉल के अंदर फॉल्स सीलिंग गिर...