Jharkhand rape and murder: चतरा के लावालौंग प्रखंड में एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने जंगल में एक गड्ढे से शव बरामद किया है। घटना बुधवार देर रात की है। सिमरिया के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि शव की पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी तक हत्या के कारणों व हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस ने छात्रा का शव जंगल में बने एक गड्ढे से बरामद किया है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना झारखंड के चतरा जिला स्थित लावालौंग प्रखंड की है। पुलिस ने कहा कि आरंभिक जांच में मामला दुष्कर्म के बाद हत्या करने का लगता है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। फिलहाल हम प्रत्येक एंगल से इसकी जांच कर रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने के बाद गांव आई थी। परिजनों के अनुसार बुधवार की लगभग आठ बजे वह डोरही (महुआ का फल ) चुनने के लिए घर से सुबह निकली थी। काफी समय हो जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तब परिजनों ने उसकी खोनबीन शुरू की। शाम को जंगल में बिखरा हुआ रही और उससे कुछ दूरी पर बच्ची का थैला फेंका मिला। वहीं आगे जाने पर पहले लड़की का वस्त्र और फिर उसका शव पड़ा मिला।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।