Jharkhand new airport: झारखंड में 2 एयरपोर्ट से उड़ान सेवा संचालित हो रही है। रांची स्थित बिरसा मुंडा अंतर्रराष्ट्रीय हवाई अड्डा से पिछले कई वर्षों से उड़ानें संचालित की जा रही हैं वहीं हाल ही में देवघर एयरपोर्ट से भी उड़ान सेवा की शुरुआत हो चुकी है। अब दुमका, बोकारो और जमशेदपुर हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी है।
कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा में एयरपोर्ट बनेगा, ताकि छोटे विमान उड़ान भर सकें। झारखंड रोड कंस्ट्रक्शन विभाग चाईबासा में एयरपोर्ट बनाने का सर्वे कराएगा। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। 21 जुलाई को चयनित सर्वे एजेंसी को 120 दिन में डीपीआर बनाना होगा। राज्य सरकार वहां की 50 से 60 वर्ष पुरानी हवाईपट्टी का इस्तेमाल करेगी।
चाईबासा के प्रस्तावित एयरपोर्ट का इस्तेमाल झारखंड सरकार करेगी, लेकिन एयरपोर्ट बनने से भविष्य में केंद्रीय उड्डयन विभाग क्षेत्रीय उड़ान सेवा को भी बढ़ावा दे सकता है। चाईबासा में एयरपोर्ट की सुविधा नहीं होने से झारखंड के मंत्री या पदाधिकारी हेलीकॉप्टर या एयरक्राफ्ट द्वारा रांची से जमशेदपुर आने के बाद सड़क मार्ग से चाईबासा जाते हैं। इसमें तीन घंटे से ज्यादा का समय बर्बाद होता है। एयरपोर्ट बन जाने से सभी रांची से सीधे चाईबासा जा सकेंगे।
एयरपोर्ट बनाने की योजना, खर्च राशि का प्राक्कलन, रनवे, भवन, बाउंड्रीवॉल और डिजाइन शामिल हैं। मालूम हो कि चाईबासा से 6-7 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में हवाईपट्टी है, जहां बिहार के समय एयरक्राफ्ट उतरते एवं उड़ान भरते थे। लेकिन झारखंड अलग राज्य बनने पर हवाईपट्टी का इस्तेमाल नहीं हुआ है। अब राज्य सरकार चाईबासा की पुरानी हवाईपट्टी को एयरपोर्ट में तब्दील करने की तैयारी में है। चाईबासा के अलावा गुमला एवं पलामू में भी एयरपोर्ट बनेगा, जबकि दुमका के एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई बढ़ाने की योजना है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।