Jamshedpur: जमशेदपुर वन प्रमंडल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर सोनारी थाना क्षेत्र में विभागीय पदाधिकारीयों ने छापामारी कर लेपर्ड के छाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जमशेदपुर के डीएफओ शबा आलम अंसारी ने कहा कि काफी दिनों से हम लोगों को सूचना मिल रही थी कि जमशेदपुर का एक व्यक्ति लेपर्ड के छाल के लेकर 10 करोड़ के साथ डील करने में लगा हुआ है इस सूचना के आलोक में सोनारी थाना क्षेत्र में छापामारी कर लेपर्ड के छाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस लेपर्ड की तस्करी में कई अन्य लोग भी शामिल है जिनके गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। जमशेदपुर रेंज के रेंजर दीगविजय सिंह ने बताया की एक टीम बनाकर गढ़वा में भी वन विभाग के पदाधिकारी छापामारी कर रहे हैं, इस ग्रुप का में सरगना कौन है उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरीके से जानवरों की छाल की तस्करी करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा।