Jamshedpur/bagbera durga puja: भूमि पूजन जिला पार्षद डॉ कविता परमार, मुखिया राजकुमार गौड़, डी के मिश्रा, सतीश कुमार, अशोक सिंह द्वारा किया गया। पंडित अनिल शर्मा द्वारा पूरे विधि विधान से भूमि पूजन कराया गया। भूमि पूजन से पहले महिलाओं ने मंगल गीत गाया। बंगाल के कारीगर द्वारा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन के कार्यक्रम में बागबेड़ा कॉलोनी के महिला पुरुष उपस्थित थें। सभी ने शांति पूर्वक भव्य पूजा संपन्न होने की कामना की।

इस अवसर पर जिला पार्षद डॉ कविता परमार, मुखिया राजकुमार गौड़, संयोजक मंजू सिंह, डीके मिश्रा, श्री राम सिंह, अशोक सिंह, सतीश कुमार, लाइसेंसी पवन ओझा, वार्ड सदस्य पूनम कुमारी, अध्यक्ष मुदिता सिंह, अनिल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल कुमार, रोहन सिंह, महासचिव प्रतिमा रजक, कोषाध्यक्ष प्रतिमा मुंडा, उदय भगत के साथ साथ कमिटी के अन्य सदस्य और कॉलोनी वासी उपस्थित थें।