JEPC Jharkhand Recruitment 2026: झारखंड में 106 पदों पर निकली भर्ती, 66 हजार रुपये तक मिलेगा मानदेय, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

JEPC Jharkhand Recruitment 2026: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC), रांची ने 106 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर राज्य, जिला और प्रखंड स्तर के कार्यालयों में नियुक्ति की जाएगी. भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी.

Facebook
X
WhatsApp
JEPC Jharkhand Recruitment 2026: झारखंड में 106 पदों पर निकली भर्ती, 66 हजार रुपये तक मिलेगा मानदेय, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

JEPC Jharkhand Recruitment 2026: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC), रांची ने 106 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर राज्य, जिला और प्रखंड स्तर के कार्यालयों में नियुक्ति की जाएगी. भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी. इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें शामिल हैं:
फाइनेंस कंट्रोलर – 1 पद
स्टेट प्रोग्राम मैनेजर – 5 पद
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर – 5 पद
असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर – 30 पद
अकाउंट्स ऑफिसर -16 पद
असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर – 14 पद
जूनियर इंजीनियर – 32 पद
इसके अलावा एक्सपर्ट EMIS, फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर और ऑडिटर के पद भी शामिल हैं.


हर महीने 66 हजार रुपये तक मानदेय
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 26,923 रुपये से 66,251 रुपये तक मानदेय दिया जाएगा. इसके अलावा नियमों के अनुसार EPF और अर्जित अवकाश की सुविधा भी मिलेगी.


क्या है उम्र सीमा?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए. अधिकतम उम्र सीमा वर्ग के अनुसार तय की गई है.
सामान्य वर्ग और EWS: 35 साल
SC/ST: 40 साल
BC-I और BC-II: 37 साल
सामान्य वर्ग, EWS और BC-I/BC-II की महिलाएं: 38 साल
दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी.


कहां करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार JEPC की आधिकारिक वेबसाइट https://jepc.jharkhand.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, जरूरी शर्तें और अन्य दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें. आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक है.

TAGS
digitalwithsandip.com