Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख Jamshedpur News: MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से एक और बच्चे की मौत, 7 दिनों से वेंटिलेटर पर था मासूम

Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र की केबुल बस्ती में बुधवार को आग लगने से एक मकान का घरेलू सामान जलकर राख हो गया. आग लाइन नंबर तीन स्थित एक खपरैल मकान में लगी थी. लपटें तेजी से फैलने के कारण घर में रखा सामान निकालने का मौका नहीं

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र की केबुल बस्ती में बुधवार को आग लगने से एक मकान का घरेलू सामान जलकर राख हो गया. आग लाइन नंबर तीन स्थित एक खपरैल मकान में लगी थी. लपटें तेजी से फैलने के कारण घर में रखा सामान निकालने का मौका नहीं मिला. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग को सूचना दी.

तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इससे आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया.

शकुंतला देवी का बताया जा रहा मकान
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग से प्रभावित मकान शकुंतला देवी का है. उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है. घर का सामान जल जाने से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की परेशानी खड़ी हो गई है. शुरुआती जानकारी में गैस लीकेज के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग लगने की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पीड़ित परिवार के लिए सहायता की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है. लोगों ने नुकसान का आकलन कर नियमानुसार राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की अपील की है. राहत की बात यह है कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा.

TAGS
digitalwithsandip.com