Jamshedpur: बर्मामाइंस मण्डल के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शेखर रांची में युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस की लाठी चार्ज के बीच अफरातफरी में कटिले तार से घायल हुए थे। इनके हाथ में चोट लगी थी फिर भी वे युवाओं के आवाज़ के लिए संघर्ष कर रहे थे। आज भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने उनके आवास जाकर कुशलक्षेम लिया व उनको अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूरज सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि व मण्डल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहें साथ ही संगठन मज़बूती पर भी चर्चा की गई।