Jamshedpur: जमशेदपुर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में शनिवार को तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकल गई। यह तिरंगा यात्रा शाहिद बेदी तक पहुंची शाहिद बेदी पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तिरंगा यात्रा में शहर के बुद्धिजीवी नेता ,डॉक्टर आदि शामिल रहे। तिरंगा यात्रा निकलने से पहले एक सभा हुई इसको संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वर्ण महतो ने कहा कि देश के शहीदों ने देश की खातिर अपनी जान दी थी उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए नमन संस्था के अध्यक्ष अमीरप्रीत सिंह कल ने कहा कि सरकार भगत सिंह की याद में हमेशा दिलों में कायम रखती है उनको देश के लिए फांसी दी गई थी और खुशी-खुशी उन्होंने फांसी का फंदा चूम लिया था उनसे कहा गया था कि उनकी फांसी की सजा माफ हो सकती है पर उन्होंने यह कबूल नहीं किया और देश पर मर मिटने की ठानी। और हंसते-हंसते फांसी की फंदे को चूम लिया। और भारत माता के जयकारे लगाते हुए फांसी पर झूल गए।
कार्यक्रम में आए हुए सभी मेहमानों का अमरप्रीत निकल ने शॉल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में डैफोडिल स्कूल के बच्चों ने भी देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। लोगों में तिरंगा यात्रा के प्रति बहुत ही उत्साह दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, सांसद विद्युत वर्ण महतो, सामाजिक संस्था “कोशिश एक मुस्कान लाने की” अध्यक्ष शिव शंकर सिंह आदि शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
*देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए डाउनलोड करें THE SOCIAL BHARAT APP*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mutebreak.socialbharat&pli=1*
*सोशल भारत के चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और अपने शहर और देश से जुड़ी खबरों से जुड़े रहे।*
👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaAAjoxFCCoOo2kLBY41