Jamshedpur : आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजद की एक बैठक रविवार को परिसदन जमशेदपुर में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह और श्रीराम यादव उपस्थित थे। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए राजद का मेनिफेस्टो तैयार करने में प्रमुख स्थानीय समस्याओं एवं मुद्दों तथा राजद के मजबूत स्थिति वाले विधानसभा क्षेत्र की जानकारी का संकलन किया गया। बैठक में राजद पदाधिकारियों का सबसे ज्यादा जोर जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई विधानसभा से चुनाव लड़ने पर था। इसके अलावा बहरागोड़ा, जगन्नाथपुर, मझगांव, सरायकेला, ईचागढ़ से भी चुनाव लड़ने की कार्यकर्ताओं ने राय दी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू शाह, वरिष्ठ नेता माइनोरिटी के पूर्व अध्यक्ष मंजर अमीन, प्रदेश सचिव योगेंद्र कुमार, युवा राजद जिला अध्यक्ष शुभम सिन्हा, युवा राजद महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव, शारदा देवी, तनवीर अहमद, सलीम जावेद,जग नारायण यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।