Jamshedpur ambulance: परिजन गिड़गिड़ाते रहे और अस्पताल के कर्मचारी नियम की दुहाई देते रहे। निजी अस्पतालों के लिए सरकारी एंबुलेंस न देने के नियम ने एक वृद्धा की जान ने ली। गंभीर हालत के मरीज को ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस नहीं मिला और तड़कर उसने दम तोड़ दिया। मामला घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का है, जहां रविवार को काशिदा की वृद्धा को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के मुताबिक, काशिदा पुराना दुर्गा मंडप के निकट रहने वाली 62 वर्षीय पूर्णिमा सिंह को परिजन अनुमंडल अस्पताल लाए थे। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. देववन्ति देवगम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। इस क्रम में डॉ. देवगम के निर्देश पर उसे ऑक्सीजन मास्क लगाया गया था। इससे ऑक्सीजन लेवल 90 से ऊपर था। परिजन जमशेदपुर ले जाने की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उपचार के लिए स्थानीय नरसिंह होम ले जाना चाहते थे। इसके लिए अस्पताल के ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस की मांग की गई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने परिजनों से कहा था कि निजी नर्सिंगहोम ले जाने के लिए अस्पताल से एम्बुलेंस देने की व्यवस्था नही है। इस पर परिजन ने उसे ले जाने के लिए टेम्पो मंगवाया। टेंपो में मरीज को रखने के साथ ही जैसे अस्पतालकर्मी ऑक्सीजन मास्क हटाया तो उसकी स्थिति बिगड़ने लगी और टेंपो में तड़प कर उसने दम तोड़ दिया।
ऑक्सीजन मास्क लगा होता बच सकती थी जान :पुत्रवधु
पूर्णिमा सिंह की पुत्रवधू वंदना सिंह ने कहा कि जैसे ही उनकी सास को निजी अस्पताल जाने के लिए टेंपो में रखा गया तो अस्पतालकर्मी ले ऑक्सीजन मास्क खोल दिया गया। उनकी सांस उखड़ने लगी और देखते ही देखते मौत हो गई। वंदना ने बताया कि ऑक्सीजन मास्क लगा रहते वे निजी अस्पताल तक उन्हें ले जाते तो जान बच सकती थी। पुत्रवधू का कहना है कि एंबुलेंस से अस्पताल में चल रहे कार्यक्रम के लिए जलपान लाया जा सकता है तो मरीज को निजी अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया जा सकता है।
ऑक्सीजन मास्क की मांग नहीं की : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ शंकर टुडू कहना था कि पूर्णिमा को अस्पताल में उपचार के क्रम ऑक्सीजन मास्क लगे रहने की स्थिति में ऑक्सीजन लेबल 90 से ज्यादा था। परिजन एमजीएम ले जाते तो एम्बुलेंस के साथ उन्हें भेजा जा सकता था। वे निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे। परिजनों ने इसके लिए ऑक्सीजन मास्क की मांग नहीं की, ऐसे में कर्मचारियों ने उसे हटा दिया होगा।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।