Jamshedpur: आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर से शहीद खुदीराम बोस का शहादत और आजादी का अमृत महोत्सव पर परिचर्चा का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया। सर्वप्रथम एआईडीएसओ के जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा द्वारा खुदीराम बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता नगर सचिव सविता सोरेन ने कहा कि आज जब देश का हर तबका चाहे वह छात्र,युवा,महिला, किसान हो सभी आंदोलन कर रहे है। देश में दिखावे के लिए आजादी के अमृत महोत्सव आयोजित हो रहा है। जबकि देश की हालात ठीक नही है। एक और केंद्र सरकार की और से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया गया है, जो की शिक्षा को पूरा तरह से बर्बाद करने की नीति है।आजादी आंदोलन के समय महान क्रांतिकारी भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस,खुदीराम बोस का सपना था, कि आजाद भारत में किसी का शोषण न हो, लेकिन आज मनुष्य द्वारा ही मनुष्य का शोषण किया जा रहा है। ऐसे में छात्र, युवा, के पास मात्र एक ही रास्ता बचता है कि शहीदों के जीवन संघर्ष से सीख लेकर अन्याय के खिलाफ में आंदोलन तेज की जाए।
संगीतमंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर नगर कमिटी सदस्य राजेश गोप ने किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, नगर सचिव सविता सोरेन, नगर कोषाध्यक्ष झरना महतो,प्रेमचंद्र टुडू,खुदीराम हसदा,राजेश गोप,अनिकेत रॉय,शिबू सोरेन, राहुल महतो, चंदन महतो,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए TheSocialBharat.com से जुड़े रहे। हमारा लक्ष्य है सटीक एवं विस्तृत समाचार प्रसारण ताकि ताज़ा खबर आप तक पहुंचते रहें।