Indian Railways: भारतीय रेलवे का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अगर आप भी ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक खास नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको पता होना जरूरी है। भारतीय रेलवे के इस खास नियम के अंतर्गत अगर आपने स्लीपर क्लास में टिकट को बुक कराया है। ऐसे में वह अपग्रेड होकर 3rd AC में चला जाता है।
भारतीय रेलवे के जिस नियम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। उसका नाम ऑटो अपग्रेडेशन रूल है। इस नियम के तहत अगर आप ट्रेन टिकट बुक करते समय ऑटो अपग्रेडेशन के विकल्प का चयन करते हैं। ऐसे में चार्ट तैयार होने के बाद अगर 3rd AC में सीट खाली होती हैं। इस स्थिति में आपका टिकट स्लीपर क्लास से अपग्रेड होकर थर्ड एसी में चला जाएगा। ऑटो अपग्रेडेशन नियम के तहत आपके टिकट को एक श्रेणी ऊपर कर दिया जाता है। इसमें स्लीपर क्लास से 3rd AC, 3rd AC से 2 nd AC और 2 nd से 1 st AC में चला जाता है। आपका जो टिकट अपग्रेड होता है। उसके लिए आपको एक रुपये भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपका टिकट तभी अपग्रेड होगा, जब चार्ट तैयार होने के बाद एसी क्लास में सीटें खाली होंगी। भारतीय रेलवे के इस खास नियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है।