IED Blast: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम विस्फोट में झारखंड जगुआर के जवान घायल हो गए। घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी इलाके में हुई, जहां सुरक्षा बलों का अभियान चल रहा था।
घायल जवान मनोज कुमार दमाई को एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रांची पहुंचते ही एसएसपी, एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल जवान का हाल जाना।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है और नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।