Freedom Fighters/जमशेदपुर : अखिल भातीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जमशेदपुर द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के पूर्व एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभाविप झारखंड के प्रांत अध्यक्ष डॉ. मौसमी पाल और प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज सहदेव उपस्थित रहे।प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज सहदेव ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके विचार और त्याग आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उनकी शहादत को याद करने का नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का भी है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पाल ने कहा कि 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास और समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री दुर्गा बोदरा, दीपक ठाकुर, अभिजीत ठाकुर, अमन ठाकुर, रोशनी, योगेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर बल दिया।