जमशेदपुर 17 अप्रैल – रामनवमी के शुभ अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत और संभव संस्था के द्वारा भालूबासा स्थित जोड़ा मंदिर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष और संभव संस्था मुख्य संरक्षक भरत सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जीसके बाद डॉ. कृष्णा किशोर, डॉ. हिना कुमारी, डॉ श्वेता महतो, डॉ. जीन्नत प्रवीण, डॉ. पिंकी बाग, डॉ अश्वनी बाग ने आंखों की समस्याओं से ग्रसित कुल 107 लोगों के आंखों की निशुल्क जांच किया। जिसमें से 18 लोगों को मोतियाबिंद की समस्या थी, जिनका ऑपरेशन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, शेरे पंजाब चौक आदित्यपुर में निशुल्क किया जाएगा। वहीं कई लोगों की कमजोर आंखों में चश्मा लगा जो की बाजार से कम कीमत पर दिया गया। इस दौरान भरत सिंह ने कहा कि आंखें कुदरत का दिया नायाब तोहफा है, जिससे दुनिया में मौजूद अच्छी बुरी सभी चीजों को देखा जा सकता है। शरीर का सबसे कोमल अंग आंख ही होता है। इसलिए आंखों की सुरक्षा व जांच अति आवश्यक है। इस दौरान श्री भरत सिंह के साथ आयुषमान सिंह, राजेश सिंह, अशोक जी, मुकेश जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Kharsawan Students Struggle: चप्पल हाथ में‚ बैग पीठ पर लेकर कीचड़ से पार होते हैं छात्र
Kharsawan Students Struggle: बुरुडीह का सरकारी मॉडल स्कूल बना कीचड़ में फंसी शिक्षा की तस्वीर खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बुरुडीह...