Deoghar: देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन के पहले दिन ही कांवरियों की भीड़ है। आज सुबह तीन बजे मंदिर का पट खुला। कांचा जल स्नान ओर पारंपरिक सरदारी पूजा विधान से भगवान भोले की पूजा की गई। इसके बाद अरघा से जर्लापण शुरू किया गया।
जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार तड़के सुबह बरमसिया चौक तक पहुंच गई है। लगभग 4 किलोमीटर तक शिवभक्तों की गूंज से इलाका गुंजायमान है। सभी कांवरिया कतारबद्ध हो कर बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
रविवार शाम से ही कांवरिए पंक्तिबद्ध हो कर जलार्पण का इंतजार कर रहे हैं। देवघर में जिस तरह से देर शाम से ही कांवरिए की भीड़ पहुंची है, ऐसे में मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आज पहले दिन की डेढ़ लाख से अधिक भक्त जलार्पण करेंगे।
Youth Congress Elections: साकची में युवा कांग्रेस की अहम बैठक‚ संगठन चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
Youth Congress Elections: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू की अध्यक्षता में साकची कांग्रेस कार्यालय में...