Cultural Activities/गम्हरिया: श्रीराम डिवाइन अकादमी, गम्हरिया में 07 मई 2025 को विश्व स्वास्थ्य संगठन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के सभागार में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के निदेशक श्री श्रीराम यादव, प्राचार्या श्रीमती वंदना सिंह राय, स्वास्थ्य विशेषज्ञ श्री श्रीकांत पांडा, उप प्राचार्य श्री हेमंत कुमार करन और अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।
छात्रों ने भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, नाटक, एकांकी और झांकी जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को और बल मिला।
इस अवसर पर निदेशक श्री श्रीराम यादव ने अपने संबोधन में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच को स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र बताया। वहीं, विशेषज्ञ श्री श्रीकांत पांडा ने व्यावहारिक स्वास्थ्य उपायों की जानकारी दी और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।ना
ट्य प्रस्तुति और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने का कार्य भी किया।