BJP Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर ने बुधवार को पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन, धर्म और सेवा भावना पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में जनसेवा को लक्ष्य बनाया और शासन संभालने के बाद राज्य का सर्वांगीण विकास किया।