• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया शुभारंभ, चारों विधानसभा में विकसित भारत- मोदी की गारंटी रथ लोगों को करेगी जागरूक, देखें VIDEO

February 29, 2024
Transfer posting Scam:बाबूलाल बोले: न सेवा में, न वेतन, फिर भी निर्णय कैसे ले रहे अनुराग

Transfer posting Scam:बाबूलाल बोले: न सेवा में, न वेतन, फिर भी निर्णय कैसे ले रहे अनुराग

June 16, 2025
Durga Puja Jamshedpur:13 जुलाई को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, समिति ने की तैयारी

Durga Puja Jamshedpur:13 जुलाई को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, समिति ने की तैयारी

June 16, 2025
Land dispute Camp:जमशेदपुर में भूमि सुधार व राजस्व पर समीक्षा बैठक, म्यूटेशन पर विशेष जोर

Land dispute Camp:जमशेदपुर में भूमि सुधार व राजस्व पर समीक्षा बैठक, म्यूटेशन पर विशेष जोर

June 16, 2025
Chain Snatching: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार

Chain Snatching: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार

June 16, 2025
Road Accident:  टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास हादसा, बाल-बाल बचे लोग

Road Accident: टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास हादसा, बाल-बाल बचे लोग

June 16, 2025
Land Mafia: आदित्यपुर में भू-माफियाओं का दबदबा, सरकारी वन भूमि की खरीद-बिक्री

Land Mafia: आदित्यपुर में भू-माफियाओं का दबदबा, सरकारी वन भूमि की खरीद-बिक्री

June 16, 2025
Jamshedpur Blood Camp:150 बार रक्तदान कर चुके शतकवीर बने प्रेरणा स्रोत

Jamshedpur Blood Camp:150 बार रक्तदान कर चुके शतकवीर बने प्रेरणा स्रोत

June 16, 2025
Shaheed Day Event:कोषाफालिया में शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर

Shaheed Day Event:कोषाफालिया में शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर

June 16, 2025
Divyang Artist Hero:दिव्यांगता को ताकत बनाकर जगन्नाथ ने जीता दिल

Divyang Artist Hero:दिव्यांगता को ताकत बनाकर जगन्नाथ ने जीता दिल

June 16, 2025
Blood Donation Day: स्व. शान बाबू मुखी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

Blood Donation Day: स्व. शान बाबू मुखी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर

June 16, 2025
Self Defense Girls: आदित्यपुर में छात्राओं के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर शुरू

Self Defense Girls: आदित्यपुर में छात्राओं के लिए ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर शुरू

June 16, 2025
Ranchi Flyover Politics: झामुमो और कांग्रेस की मांग, शिबू सोरेन के नाम पर हो फ्लाईओवर

Ranchi Flyover Politics: झामुमो और कांग्रेस की मांग, शिबू सोरेन के नाम पर हो फ्लाईओवर

June 16, 2025
ADVERTISEMENT
  • About
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
  • Register
  • Home
  • Latest News
  • Jharkhand
    • East Singhbhum
    • Saraikela
  • India
    • Goverment
    • Politics
    • Astrology
  • Crime
  • Accident
  • Entertainment
    • Bollywood
  • Business
  • Student Zone
    • Exams
  • Sports
  • Technology
  • World
    • Lifestyle
    • Weather
    • Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • Latest News
  • Jharkhand
    • East Singhbhum
    • Saraikela
  • India
    • Goverment
    • Politics
    • Astrology
  • Crime
  • Accident
  • Entertainment
    • Bollywood
  • Business
  • Student Zone
    • Exams
  • Sports
  • Technology
  • World
    • Lifestyle
    • Weather
    • Stories
No Result
View All Result
No Result
View All Result
  • Home
  • Latest News
  • Jharkhand
  • India
  • Politics
  • Crime
  • Accident
  • Business
  • Sports
Home Jharkhand East Singhbhum

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान का किया शुभारंभ, चारों विधानसभा में विकसित भारत- मोदी की गारंटी रथ लोगों को करेगी जागरूक, देखें VIDEO

February 29, 2024
in East Singhbhum, Latest News, Politics
0
480
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

Jamshedpur: देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर रही हैं। इसी बीच, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को तेज करते हुए जमशेदपुर महानगर में गुरुवार को देशव्यापी “विकसित भारत मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से बिस्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अभियान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा व अन्य मौजूद रहे। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता से संवाद स्थापित कर 1 करोड़ से अधिक सुझाव पत्र जुटाएंगे और इन सुझावों को पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी। अभियान के तहत जन कल्याण और विकास कार्यों को मोदी की गारंटी वाली रथों के माध्यम से अभियान के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा। एलईडी वाहन के जरिये जनता से सुझाव मांगने के साथ-साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम करेगी.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत जमशेदपुर की जनता से आगामी लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र के लिए और विकसित भारत के लिए सुझाव देने का आह्वान किया। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ लोगों के पास जाती है। इसी उद्देश्य से जनता से सुझाव प्राप्त करने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं झारखंड प्रदेश की ओर से पिछले दिनों अभियान को लांच किया गया। इसी के निमित्त जनता की आकांक्षाओं और विचारों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए जमशेदपुर महानगर में अभियान का आगाज किया गया है। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि अभियान के जरिये भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत और पार्टी के संकल्प पत्र तैयार करने के लिए जनता के बीच जाकर उनके सुझाव को सुझाव पेटी के माध्यम से संकलित करेंगे।

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि भाजपा सरकार जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। 70 साल पहले एक देश- एक कानून बनाने का वादा किया गया था और जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इसी तरह राम मंदिर का वादा भी हमने पूरा किया। श्री महतो ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को 5 किलोग्राम अनाज निःशुल्क भेंट किया जा रहा है तो 5 लाख रुपए तक के इलाज की व्यवस्था निःशुल्क की गई। घरों तक बिजली पहुंचाई गई, उज्ज्वला योजना से धुँए से आजादी मिली, घरों में इज्जत घर बनवाए गए। अब शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से संकल्प पत्र के लिए सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व लोगों के सपनों को पूरा करने की गारंटी है।

वहीं, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में वृहद कार्यक्रम के जरिये जनता के सुझावों को एकत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही, कोहोर्ट मिलन एवं संवाद कर उद्योगपति, स्टार्टअप्स के फाउंडर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, राष्ट्रीय खिलाड़ियों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठन, अधिवक्ताओं के संग पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेतागण संवाद करेंगे एवं विकसित भारत बनाने के लिए उनसे उनके सुझाव लेंगे। सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि लोगों की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचें और सरकार अगले 5 वर्षों में लोगों की उन आकांक्षाओं को पूरा करेगी। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटी लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे एवं इसके अतिरिक्त 9090902024 पर मिस कॉल व नमो एप्प के माध्यम से जनता के सुझावों को एकत्रित करेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोगों से सुझाव देने का आह्वान करते हुए कहा कि आज अधिकार के साथ कर्तव्य का वहन करना भी जरूरी है। आज देश के पास करिश्माई नेतृत्व है इसलिए केवल विकसित भारत बनने में गवाह नहीं बल्कि भागीदार की भूमिका निभानी होगी। बताया कि सुझावों को 15 मार्च तक एकत्रित कर भाजपा झारखंड प्रदेश को भेजी जाएगी।

*देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए डाउनलोड करें THE SOCIAL BHARAT APP*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mutebreak.socialbharat&pli=1*

*सोशल भारत के चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और अपने शहर और देश से जुड़ी खबरों से जुड़े रहे।*
👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaAAjoxFCCoOo2kLBY41

Tags: bjpJamshedpurnewspolitics
Share192Tweet120Send

Related Posts

Transfer posting Scam:बाबूलाल बोले: न सेवा में, न वेतन, फिर भी निर्णय कैसे ले रहे अनुराग

Transfer posting Scam:बाबूलाल बोले: न सेवा में, न वेतन, फिर भी निर्णय कैसे ले रहे अनुराग

June 16, 2025
0
1.2k

Transfer posting Scam:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सेवा...

Durga Puja Jamshedpur:13 जुलाई को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, समिति ने की तैयारी

Durga Puja Jamshedpur:13 जुलाई को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, समिति ने की तैयारी

June 16, 2025
0
1.2k

Durga Puja Jamshedpur:जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वर्ष 2025 की पहली कार्यकारिणी बैठक भालुबासा स्थित मिस्टी इन में संपन्न...

Land dispute Camp:जमशेदपुर में भूमि सुधार व राजस्व पर समीक्षा बैठक, म्यूटेशन पर विशेष जोर

Land dispute Camp:जमशेदपुर में भूमि सुधार व राजस्व पर समीक्षा बैठक, म्यूटेशन पर विशेष जोर

June 16, 2025
0
1.2k

Land dispute Camp:जमशेदपुर समाहरणालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में राजस्व निबंधन,...

Chain Snatching: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार

Chain Snatching: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार

June 16, 2025
0
1.3k

Chain Snatching: जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने छिनतई और चोरी की घटनाओं में शामिल मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा को...

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Big Breaking Champai Soren joins BJP: भाजपा में शामिल हुए चंपाई सोरेन!

August 27, 2024

Jamshedpur PM Arrival Cancel: प्रधानमंत्री Modi का Jamshedpur दौरा रद्द?

September 15, 2024

Jamshedpur: विधायक मंगल कालिंदी पर गांव वालों ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप, पीड़ित परिवार कर रहे इच्छा मृत्यु की मांग, सुने ग्रामीणों ने क्या कहा

September 27, 2023
Jamshedpur SSP Office – जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय में झड़प – एसएसपी कार्यालय में दो गुटों के बीच कैसे भड़की हिंसा देखने के लिए वीडियो देखें। झगड़े के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए सुरक्षा उपायों को देखें।

West Bengal: अभिषेक बनर्जी के काफिले पर किया गया हमला, की गई पत्थरों की बौछार

West Bengal: अभिषेक बनर्जी के काफिले पर किया गया हमला, की गई पत्थरों की बौछार

0
Adityapur – मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली नगर के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कमेटी को मजबूत करने का दिया आदेश I

Adityapur – मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली नगर के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कमेटी को मजबूत करने का दिया आदेश I

0
Transfer posting Scam:बाबूलाल बोले: न सेवा में, न वेतन, फिर भी निर्णय कैसे ले रहे अनुराग

Transfer posting Scam:बाबूलाल बोले: न सेवा में, न वेतन, फिर भी निर्णय कैसे ले रहे अनुराग

June 16, 2025
Durga Puja Jamshedpur:13 जुलाई को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, समिति ने की तैयारी

Durga Puja Jamshedpur:13 जुलाई को आयोजित होगा रक्तदान शिविर, समिति ने की तैयारी

June 16, 2025
Land dispute Camp:जमशेदपुर में भूमि सुधार व राजस्व पर समीक्षा बैठक, म्यूटेशन पर विशेष जोर

Land dispute Camp:जमशेदपुर में भूमि सुधार व राजस्व पर समीक्षा बैठक, म्यूटेशन पर विशेष जोर

June 16, 2025
The Social Bharat | Jharkhand News

Copyright © 2023 The Social Bharat. All Rights Reserved

Navigate Site

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2023 The Social Bharat. All Rights Reserved