Assembly session/रांची :धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और निबंधन विभाग के छह अधिकारियों को संरक्षण दे रही है, जिन पर भूमि लूट और अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं।
विधायक सिन्हा ने सदन में इन अधिकारियों के नाम उजागर किए, जिनमें अशोक कुमार सिन्हा (जिला निबंधन, चाईबासा), राजेश इक्का (अवर निबंधक, हजारीबाग), सुजीत कुमार (निरीक्षक, निबंधन कार्यालय, चाईबासा), श्वेता कुमारी (उपनिबंधक महानिरीक्षक, मुख्यालय), संतोष कुमार और राम कुमार मधेशिया का नाम शामिल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट लंबित होने के बावजूद सरकार कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में जुटी हुई है। विधायक ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।