Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित बंगाल क्लब मे महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु तिलोत्मा नामक प्रदर्शिनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विधिवत उद्घाटन शहर की प्रसिद्ध महिला समाजसेवी पूर्वी घोष ने फीता काटकर किया, आज से शुरू हुआ यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, प्रदर्शनी मे डिजाइनर साड़ियों के अलावे हस्त निर्मित वस्तुएं, आचार पापड़ समेत कई खान पान के वस्तु समेत घर सजावट के सामान यहाँ उयलब्ध है, खासकर कोलकाता से डिजाइनर वस्त्र परिधान के स्टाल भी यहाँ मौजूद है, समाजसेवी पूर्वी घोष ने कहा की महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु इस तरह की प्रदर्शिनी का आयोजन किया जाता है, वहीँ आयोजनकर्ता अंतरा चक्रवर्ती ने कहा की वर्ष मे दो बार इसका आयोजन शहर मे होता है और स्वबलम्बी महिलाएं इसमें शामिल होकर अपने आप को सशक्त बनाते हैँ.
College Inspection: प्राचार्य ने राज्यपाल और राज्य सरकार‚ मदद का आग्रह किया
College Inspection: कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य श्री सोनू ठाकुर ने उसी दिन अचानक कॉलेज का निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य...