Kolhan: कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गंगाधर पंडा का देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। कोल्हान विवि के पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ. पीके पाणि ने उनके निधन पर शोक जताया। प्रो. पंडा वर्ष 2020 में कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलपति बने थे। उनके पास 45 साल का शिक्षण और प्रशासनिक अनुभव था। वर्ष 1980 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत व्याख्याता के तौर पर सरकारी कॉलेज से की थी। प्रो. पंडा ने अपने जीवनकाल में 40 से अधिक किताबें लिखीं। उनके 50 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। कोल्हान विवि में कार्यकाल पूरा होने के बाद वे नेताजी सुभाष विवि के कुलपति बने थे, और अभी भी उस पद में थे.
Gurudwara Committee: सतबीर सिंह सत्ते प्रधान बने‚ नई कमिटी की घोषणा‚ सेवा का संकल्प लिया
Gurudwara Committee: टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में 8 तारीख से चल रहा अखंड पाठ बुधवार को संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 1500...